Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कमरे में सो रही बच्चियों पर देर रात हमला, मुख्य द्वार से फायरिंग, पिता से रंजिश पर बच्चियों को गोली मारी

August 18, 2025

कमरे में सो रही बच्चियों पर देर रात हमला, मुख्य द्वार से फायरिंग, पिता से रंजिश पर बच्चियों को गोली मारी

जींद में देर रात घर के बाहर से कमरे में सो रही लड़कियों पर जानलेवा हमला कर दिया। मामला रंजिश से जुड़ा हुआ है। कुछ ही समय पहले लड़कियों के पिता का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। जिसमें मारपीट के बाद पिता ने आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों ने शिकायत वापस लेने का दवाब बनाया, लेकिन व्यक्ति नहीं माना। जिसके बाद आरोपियों ने रात के अंधेरे में फायरिंग कर दोनों लड़कियों को गोली मार दी।

हमला कर आरोपी मौके से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर जागे परिजनों ने लड़कियों को लहूलुहान पाया। हमले में लड़कियों के छाती और हाथ में गोली लगी है। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

साथ ही पुलिस को सूचना दी गई। देर रात 1 बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच–पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौजूद रही। सफ़ींदो शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य आदि जुटा कर मामला।दर्ज कर लिया है। घायलों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

घटना की पूछताछ के दौरान घायलों के दादा नूर हसन निवासी आदर्श कॉलोनी ने बताया कि रात सभी परिजन सो रहे थे। दोनों बच्चियां कमरे का दरवाज़ा खोल कर जमीन पर सो रही थी। इसी बीच देर रात आरोपियों ने मुख्य द्वार से बंदूक चला कर हमला कर दिया। लोहे के दरवाजे में लगे प्लास्टिक के फ्रेम को तोड़ कर हमला या गया था।

फायरिंग में गोली सीधी बच्चियों को जा लगी। आवाज सुन कर जब परिजन जागे तो आरोपी मौके से भाग गए। नूर हसन ने बताया कि उसके 6 बेटे है, जिसमें से वह बेटे नौशाद के साथ रहता है। जिसके तीन बच्चियां और एक बेटा है। जिनमें से 13 वर्षीय सबसे बड़ी बेटी तरन्नुम और सबसे छोटी बेटी 10 वर्षीय जसमीन पर हमला।किया गया था।

नौशाद का आदर्श कॉलोनी निवासी सतीश उर्फ मोनू, बीरू, सोनू आबजा, मिता, राहुल, अजय निवासी सिंघाना के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद नौशाद बैठने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया। आरोपी नौशाद पर शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहे थे। जिसके लिए नौशाद मान नहीं रहा था।

आरोपियों ने केस वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा 6 लाख रुपए की मांग भी रख दी थी। नूर हसन ने बताया कि सोनू के कहने पर ही उसके परिवार पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें