Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Police New commissioner: CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने IPS सतीश गोलचा

August 21, 2025

Delhi Police New commissioner: CM रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर बने IPS सतीश गोलचा

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर आईपीएस सतीश गोलचा को नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर अप्रैल 2027 तक रहेंगे। फिलहाल, सतीश गोलचा दिल्ली में जेल निदेशक के पद पर तैनात थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के अगले दिन ही गृह मंत्रालय ने पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार आईपीएस एसबीके सिंह से वापस ले लिया। 31 जुलाई को संसद सत्र के दौरान, गृह मंत्रालय ने एलजी की सिफारिश पर उन्हें तत्काल पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। एसबीके सिंह केवल लगभग 20 दिन इस पद पर रहे।

जानें कौन हैं सतीश गोलचा?
सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका अंगमुत (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर है। दिल्ली पुलिस में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। विशेष आयुक्त इंटेलिजेंस, डीसीपी (जिले में), संयुक्त आयुक्त (रेंज में), विशेष आयुक्त कानून व्यवस्था, 2020 के दिल्ली दंगों के दौरान वे स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर थे।अरुणाचल प्रदेश में भी उन्होंने पुलिस महानिदेशक के रूप में काम किया है। इससे पहले 2021 में 1988 बैच के बालाजी श्रीवास्तव को पुलिस आयुक्त का लुक आफ्टर चार्ज दिया गया था। उन्हें भी केवल 27 दिन बाद इस पद से हटा दिया गया था।

31 जुलाई को कमिश्नर बनाए गए थे एसबीके सिंह
गृह मंत्रालय की ओर से आज जारी एक आदेश के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का 26वां कमिश्नर नियुक्त किया गया है। 1992 बैच के आईपीएस गोलचा ने एसबीके सिंह का स्थान लिया है, जिन्होंने 31 जुलाई को अपने पूर्ववर्ती संजय अरोड़ा के रिटायर होने के बाद कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें