Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

टेक्नो बॉय से मिली देसी गर्ल… Dinesh Vijan ने बताया क्यों सिद्धार्थ और जाह्नवी हैं परफेक्ट जोड़ी

August 25, 2025

टेक्नो बॉय से मिली देसी गर्ल… Dinesh Vijan ने बताया क्यों सिद्धार्थ और जाह्नवी हैं परफेक्ट जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क: प्रोड्यूसर दिनेश विजन ने परम सुंदरी के पीछे का आइडिया शेयर करते हुए कहा कि ये फिल्म कल्चर में जड़ें जमाए हुए है, फिर भी आज के नौजवानों के लिए पूरी तरह से relevant है।

विजन बोले –

“परम सुंदरी सिर्फ cross-cultural कहानी ही नहीं है, बल्कि एक ऐसी थीम को छूती है जो आज के युवाओं की लाइफ का हिस्सा बन चुकी है। परम ऐसा लड़का है जो टेक्नोलॉजी और apps पर पूरा भरोसा करता है।“

वो आगे जोड़ते हैं –

“हमारी सुंदरी एक ऐसी दुनिया से आती है जहाँ टेक का असर ज़्यादा नहीं है। इंडिया में अभी भी कई जगहें हैं जहाँ ज़िंदगी बेहद सिंपल है। यही contrast मुझे ये फिल्म बनाने के लिए excite कर गया।”

फिल्म की core theme है  आज के यंगस्टर्स हर छोटी-बड़ी चीज़ (खाना मंगाने से लेकर प्यार ढूँढने तक) apps पर depend रहते हैं, और इसी चक्कर में असली, organic रिश्तों की खूबसूरती मिस कर देते हैं। परम और सुंदरी की जुदा-जुदा दुनिया यही मैसेज देती है कि सबसे ज़्यादा भरोसा इंसान को अपनी instincts पर करना चाहिए।

कास्टिंग पर विजन बोले –
“सिड handsome लड़का है, लेकिन पिछले छह सालों से उसने rom-com नहीं की। और जाह्नवी, जो असल ज़िंदगी में सुंदरी जैसी ही है, उसने भी ऐसा रोल पहले कभी नहीं किया। इन दोनों को साथ देखना बहुत interesting होगा।”

विजन ने ये भी बताया कि ये फिल्म Maddock Films की उस सोच का हिस्सा है जहाँ cross-cultural कहानियों को आज की audience के साथ जोड़ा जाता है।

परम सुंदरी हंसी-मज़ाक और रोमांस के साथ-साथ इंडिया की diverse cultures की झलक भी दिखाने का वादा करती है।

ये भी पढ़ें : PAK क्रिकेटर अबरार अहमद को खरीदने पर घिरीं काव्या मारन, BCCI ने भी तोड़ी चुप्पी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें