इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका में एक बार फिर स्कूल पर हमला हुआ है। 27 अगस्त, बुधवार को मिनियापोलिस शहर केएनाउंसमेंट कैथोलिक स्कूल में एक 23 वर्षीय ट्रांसजेंडर शूटर रॉबिन वेस्टमैन ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घटना के बाद शूटर स्कूल की पार्किंग में मृत पाया गया। पुलिस का मानना है कि उसने खुद को गोली मार ली।
हमले के बाद सामने आई जानकारी ने लोगों को और चौंका दिया। वेस्टमैन ने अपने हथियारों और मैगजीन पर “Kill Donald Trump” (ट्रंप को मार डालो), “Kill Trump now” (ट्रंप को अभी मारो), “Nuke India” (भारत पर परमाणु बम गिराओ), “Israel must fall” (इजरायल को गिरना होगा), “Burn Israel” (इजरायल को जला दो), “तुम्हारा भगवान कहां है?” और “For the kids” (बच्चों के लिए) खतरनाक नारे लिख रखे थे। इसके अलावा, उसने अपने मैगजीन पर पहले के कुख्यात स्कूल शूटर्स के नाम भी लिख रखे थे।
शूटर का “Robin W” नाम का यूट्यूब चैनल भी था, जिसे घटना के बाद हटा दिया गया। एक 10 मिनट के वीडियो में हथियारों, गोला-बारूद और भरी हुई मैगजीन का जखीरा दिखाया गया था। एक अन्य 20 मिनट का वीडियो में उसकी दो डायरी (जर्नल) दिखाई गईं। पहली डायरी 150+ पेज की थी और पूरी तरह सिरिलिक भाषा (रूसी लिपि) में लिखी गई थी। दूसरी डायरी 60+ पेज की थी, जिसकी आखिरी एंट्री 21 अगस्त 2025 की थी।
पुलिस ने बताया कि वेस्टमैन ने सभी हथियार कानूनी रूप से खरीदे थे। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसने अकेले ही हमला किया। यह हमला साल 2025 में अमेरिका में अब तक की 146वीं स्कूल शूटिंग बताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर शोक जताते हुए देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने का आदेश दिया है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...