
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान दौरे पर जाने वाले हैं। इससे दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थकि संबंधों को बड़ा बूस्ट मिलने की संभावना है। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध काफी मजबूत है, 2 वर्षो में 170 से अधिक एमओयू साइन हुए हैं, जिसमें 13 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई है। प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 29-30 अगस्त तक जापान की यात्रा करेंगे।
मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वल्र्ड के विजन के साथ, यह साझेदारी न केवल दोनों देशों के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र और बड़े पैमाने पर दुनिया के लिए औद्योगिक, कृषि और मानव पूंजी परिदृश्य को नया आकार देने के लिए तैयार है। जापानी उद्योग साझेदारियां भारतीय लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में खींच रही हैं। टोक्यो इलैक्ट्रॉन, फूजीफिल्म, टाटा इलैक्ट्रॉनिक्स एक सैमीकंडक्टर इकोसिस्टम का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें एसएमई उच्च-मूल्य वाले घटकों के आपूर्तिकर्ता बनेंगे।
ये भी पढ़ें: 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं, सरकार ने संसद में दी जानकारी
मेष: दिन शुभ रहेगा...