Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘निशानची’ का म्यूज़िकल धमाका,’ मेकर्स ने रिलीज किया नया गाना ‘झूले झूले पालना’

August 29, 2025

‘निशानची’ का म्यूज़िकल धमाका,’ मेकर्स ने रिलीज किया नया गाना ‘झूले झूले पालना’

एंटरटेनमेंट डेस्क: ‘झूले झूले पालना’ गाने को मनन भारद्वाज ने कंपोज और लिखा है। इस गाने को मनन भारद्वाज, प्राजक्ता सुकरे और हिमानी कपूर ने मिलकर गाया है।

जार पिक्चर्स और फ्लिप फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के प्रोड्यूसर अजय राय और रंजन सिंह हैं, जबकि इसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है। ​इस फिल्म से ऐश्वर्य ठाकरे एक्टिंग की शुरुआत कर रहे हैं, जो एक दमदार डबल रोल में नज़र आएंगे। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब, और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं।

फिल्म ‘निशानची’ भारत के सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।

सॉन्ग हुआ रिलीज:

 

अमेज़न MGM स्टूडियोज़ इंडिया और ज़ी म्यूज़िक ने फिल्म ‘निशांची’ का तीसरा गाना ‘झूले झूले पालना’ रिलीज कर दिया है। यह गाना एक पुरानी, पारंपरिक लोरी से प्रेरित है, जिसे कंपोजर मनन भारद्वाज ने एक नए और इमोशन से भरे अंदाज में तैयार किया है।

मनन भारद्वाज, प्राजक्ता सुकरे और हिमानी कपूर ने मिलकर इस गाने को अपनी आवाज दी है। यह गाना लोक संगीत को नए और मॉडर्न संगीत के साथ मिलाता है। इसके अलावा यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि यह एक लोरी की धुन को एक कैची ट्रैक और हाई एनर्जी गाने में बदल देता है, जो सुनने के बाद साथ बने रहने वाला है। ‘निशानची’ की दुनिया में मौजूद हिम्मत, जुनून और ड्रामे का एहसास यह गाना अपने म्यूज़िक वीडियो के जरिए खूबसूरती से दिलाता है। अपने जबरदस्त विज़ुअल्स और माहौल के साथ, यह गाना न सिर्फ़ दर्शकों को एंटरटेन करता है, बल्कि फिल्म की अनोखी दुनिया की झलक भी दिखाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Zee Music Company (@zeemusiccompany)

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी निशानची का प्रोडक्शन अजय राय और रंजन सिंह ने जार पिक्चर्स के बैनर तले फ्लिप फिल्म्स के साथ किया है। फिल्म की कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने मिलकर लिखी है। ये फिल्म एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है, जिसमें दो भाइयों की उलझी हुई कहानी दिखाई गई है। दोनों अलग-अलग रास्तों पर चलते हैं और उनकी पसंद-नापसंद ही उनके भविष्य को तय करती है। फिल्म में नए कलाकार ऐश्वर्य ठाकरे पहली बार स्क्रीन पर नज़र आएंगे और वो भी डबल रोल में, जो काफी दमदार और जोशीला है। उनके साथ वेदीका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा अहम किरदारों में दिखाई देंगे। निशानची पूरे देश के सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में कुदरत का कहर, भीषण तूफान में 21 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें