Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब में बाढ़ से राहत के लिए AAP का बड़ा कदम: 110 पदाधिकारी किए नियुक्त

August 31, 2025

पंजाब में बाढ़ से राहत के लिए AAP का बड़ा कदम: 110 पदाधिकारी किए नियुक्त

चंडीगढ़: पंजाब में आई भीषण बाढ़ के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने राहत कार्यों को बहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि, पार्टी ने राज्य के 23 ज़िलों में किसान विंग के कुल 110 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। यह निर्णय संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ज़िम्मेदारी और सेवा का संदेश

नए नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को पार्टी की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने ज़िलों में राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। बाढ़ से जूझ रहे लोगों को समय पर भोजन, दवाई, और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना इनकी प्राथमिक ज़िम्मेदारियों में शामिल है।

पार्टी नेताओं की ज़मीनी मौजूदगी

AAP के वरिष्ठ नेता, विधायक और मंत्री खुद भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ये बाढ़ राज्य में अब तक की सबसे गंभीर आपदाओं में से एक मानी जा रही है, और ऐसे में राजनीतिक दलों की सामाजिक ज़िम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें