Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर में बाढ़ का कोई खतरा नहीं, DC ने अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की

September 1, 2025

जालंधर में बाढ़ का कोई खतरा नहीं, DC ने अफ़वाहों पर ध्यान न देने की अपील की

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने रविवार को लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर फैल रही बाढ़ संबंधी झूठी ख़बरों से घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि ज़िले में अब तक ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। जालंधर छावनी क्षेत्र में बाढ़ की अफ़वाहों पर प्रतिक्रि या देते हुए डॉ. अग्रवाल ने कहा कि ज़िला प्रशासन हालात पर पूरी नज़र रखे हुए है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्नण में है। उन्होंने बताया कि कुछ निचले क्षेत्रों में रातभर कैचमेंट एरिया में हुई बारिश के कारण चित्ती बईं का जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया था, जिसे सोशल मीडिया पर ग़लत तरीके से बाढ़ का पानी बताया गया।

डिप्टी कमिश्नर ने ज़ोर देकर कहा कि ज़िला प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए पर्याप्त राहत केंद्र और आवश्यक सामग्री पहले से ही उपलब्ध करवा दी गई है। ज़िला स्तर पर बाढ़ नियंत्नण कक्ष हेल्पलाइन नंबर 0181-2224417 पर स्थापित किया गया है और राज्य स्तरीय नियंत्नण कक्ष नंबर 0181-2240064 भी चालू है, जहां नागरिक जानकारी या सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लोगों से सतर्करहने और अफ़वाहों से बचने की अपील करते हुए डॉ. अग्रवाल ने भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार और ज़िला प्रशासन जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: पद्म सम्मान 2027 के लिए नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई है आखिरी तारीख 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें