Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Janhvi Kapoor ने बताया ‘बिजुरिया’ गाने का खास राज: “पुरानी जादूई यादों के साथ नई ताज़गी का Perfect Combo”

September 3, 2025

Janhvi Kapoor ने बताया ‘बिजुरिया’ गाने का खास राज: “पुरानी जादूई यादों के साथ नई ताज़गी का Perfect Combo”

एंटरटेनमेंट डेस्क: जाह्नवी कपूर भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। हाल ही में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘परम सुंदरी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता पा रही है। अब एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के प्रमोशन में जुट गई हैं। भावनात्मक और गहन किरदार निभाने वाली जाह्नवी इस बार एक नए और ताज़ा अंदाज़ में नज़र आएंगी, जिसका अंदाज़ा फिल्म के टीज़र से ही लगाया जा सकता है।

आज फिल्म के मेकर्स ने पहला गाना ‘बिजुरिया’ लॉन्च किया, जिसमें जाह्नवी और वरुण धवन की जोड़ी दर्शकों का दिल जीत रही है।

गाने के बारे में जाह्नवी कपूर ने कहा,

बिजुरिया हमेशा से ऐसा गाना रहा है जो आपको उठकर नाचने पर मजबूर कर देता है। इस गाने को फिर से इस फिल्म में लाना मेरे लिए बेहद मज़ेदार अनुभव रहा। इसका नया वर्ज़न पुराने जादू और नई ताज़गी का ऐसा परफेक्ट मिश्रण है, जिसे सुनकर नाचने से खुद को रोक पाना मुश्किल है। वरुण और पूरी टीम के साथ शूटिंग करना शानदार रहा। मुझे पूरा यक़ीन है कि यह गाना लोगों के दिलों में बस जाएगा और हर कोई इस पर थिरकने से खुद को रोक नहीं पाएगा।

आगे की बात करें तो जाह्नवी का शेड्यूल काफ़ी व्यस्त है। वह जल्द ही राम चरण के साथ फिल्म ‘पेड्डी’ में स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी।

ये भी पढ़ें: Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें