Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

टीवी और फिल्म अभिनेता आशीष कपूर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

September 4, 2025

टीवी और फिल्म अभिनेता आशीष कपूर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

पुणो: दिल्ली पुलिस ने टीवी और फिल्म अभिनेता आशीष कपूर को यौन उत्पीड़न के आरोप में बुधवार को पुणो से गिरफ्तार किया है। एक महिला का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष ने बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बताया कि कपूर इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला के संपर्क में आए थे, फिर जल्द ही उन दोनों के बीच दोस्ती हो गई।

बाद में अभिनेता ने महिला को पार्टी के लिए घर पर बुलाया था, जहाँ पहले से कपूर के एक अन्य दोस्त और उनकी पत्नी मौजूद थी। महिला ने आरोप लगाया कि कपूर ने बाथरूम में उसका यौन उत्पीड़न किया और बाद में उसके दोस्त की पत्नी ने भी उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि हालांकि बाद में आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही पुलिस को उत्पीड़न की सूचना भी दी। आशीष कपूर ने सात फेरे और देखा एक ख्वाब जैसे मशहूर टीवी धारावाहिक और इन्कार, कुर्बान, टेबल नंबर-21 आदि फिल्मों में काम किया है।

ये भी पढ़ें: Meen Sankranti 2026: 14 या 15 मार्च… कब है मीन संक्रांति, जानें सही तिथि और इस दिन किए जाने वाले शुभ कार्य  

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें