Last Updated: November 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

उम्र बढ़ने के साथ नाश्ते में देरी हो सकती है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : अध्ययन

September 7, 2025

उम्र बढ़ने के साथ नाश्ते में देरी हो सकती है स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : अध्ययन

नई दिल्ली: क्या आपके घर में माता-पिता या दादा-दादी सुबह देर से नाश्ता करते हैं? अगर हां, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाने की जरूरत है। अमरीका के मास जनरल बर्मिघम के एक नए अध्ययन में ये सामने आया है कि उम्र बढ़ने के साथ देर से नाश्ता करने की आदत कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकती है। एक रिसर्च में पाया गया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, लोगों का खाना खाने का समय देर से होने लगता है। खासकर सुबह का नाश्ता। लेकिन यह बदलाव छोटे-छोटे संकेत देता है कि कहीं शरीर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है।
देर से नाश्ता करने से मानसिक थकान और डिप्रेशन, मुंह और दांतों की समस्याएं, दिनभर सुस्ती, और यहां तक कि समय से पहले मौत का खतरा भी थोड़ा बढ़ सकता है।

मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल के पोषण वैज्ञानिक और सर्कैडियन बायोलॉजिस्ट, प्रमुख हसन दश्ती ने कहा, ‘हमारा शोध बताता है कि बुजुर्गों के खाने के समय में बदलाव, खासकर नाश्ते के समय में, उनकी समग्र स्वास्थ्य स्थिति का आसानी से पता लगाने योग्य संकेतक हो सकता है। दश्ती की टीम ने 64 वर्ष की औसत आयु वाले लगभग 3,000 ब्रिटिश निवासियों के रक्त के नमूनों सहित डेटा का वेिषण किया। प्रतिभागियों से उनके भोजन और नींद की आदतों के बारे में पूछताछ की गई, ताकि शोधकर्ता उनके जागने और नाश्ता करने, रात के खाने और सोने के समय और नाश्ते और रात के खाने के बीच के समय की गणना कर सकें।

ये भी पढ़े- मिडिल ईस्ट की स्थिति के बीच इंडिगो ने बदला उड़ानों का शेड्यूल, 28 मार्च तक कुछ सेवाएं स्थगित 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें