Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Pitru Paksha 2025 Plants: पितरों को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये 5 पवित्र पेड़, बरसता है आशीर्वाद

September 9, 2025

Pitru Paksha 2025 Plants: पितरों को प्रसन्न करने के लिए लगाएं ये 5 पवित्र पेड़, बरसता है आशीर्वाद

Sacred Trees of Pitru Paksha 2025: सनातन परंपरा में साल भर का सबसे पावन समय पितृपक्ष कहलाता है। इस वर्ष पितृपक्ष का पखवाड़ा 7 सितंबर से 21 सितंबर 2025 तक रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इन 15 दिनों में श्रद्धा और विधि-विधान से श्राद्ध, तर्पण और दान करने से पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।

शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि इस अवधि में पवित्र वृक्षों की स्थापना और सेवा करने से पितरों की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। आइए जानते हैं किन वृक्षों को पितृपक्ष में लगाना और पूजना विशेष फलदायी माना गया है।

पीपल का पेड़

पीपल के पेड़ पर जरूर चढ़ाएं ये चीज, मिल सकती है सफलता | can we offer black  til to peepal tree | HerZindagi

हिंदू मान्यता के अनुसार पीपल में त्रिदेवों का वास होता है जड़ में ब्रह्मा, तने में विष्णु और पत्तों में महादेव। पितृपक्ष में पीपल लगाने और उसकी पूजा करने से पितृदोष दूर होता है और पितर प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं। इस दौरान प्रतिदिन शाम को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाना शुभ होता है।

बरगद का पेड़

क्यों पूजा जाता है बरगद का पेड़, क्या है इसकी धार्मिक मान्यता, जानें  वैज्ञानिक दृष्टिकोण भी | Hari Bhoomi

बरगद को अक्षय वट कहा गया है और इसे दीर्घायु व मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। पितृपक्ष में वट का वृक्ष लगाकर सेवा करने से पितृ देव प्रसन्न होते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि बरगद को घर में नहीं लगाना चाहिए। विशेषकर जिनके पितर अभी भी मुक्त नहीं हुए हैं, उन्हें वट वृक्ष के नीचे शिव साधना करनी चाहिए।

तुलसी का पौधा

घर में तुलसी का पौधा है तो भूलकर भी ना करें ये गलतियां, सौभाग्य की जगह आता  है दुर्भाग्य - Tulsi Plant Vastu Know 15 rules before planting Tulsi plant  For happiness

तुलसी को विष्णुप्रिया कहा गया है और श्री हरि की पूजा इसके बिना अधूरी मानी जाती है। पितृपक्ष में तुलसी लगाने और उसके नीचे प्रतिदिन घी का दीपक जलाने से पितर आशीर्वाद देते हैं और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।

बेल का पेड़

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार बेल के पेड़ से जुड़ी 7 महत्वपूर्ण बातें | 7  important things related to bael tree | HerZindagi

बेल का पेड़ भगवान शिव को अति प्रिय है। पितृपक्ष में बेल का पौधा लगाने से शिव और पितरों दोनों की कृपा मिलती है। मान्यता है कि इस समय बेलपत्र पर श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करने से पितृदोष समाप्त हो जाता है।

अशोक का पेड़

महिलाओं की हर स्वास्थ्य समस्या का रामबाण है अशोक का पेड़, आयुर्वेद से जानें  इसके लाभ | benefits of ashoka tree bark for women health | HerZindagi

अशोक को शोक हरने वाला वृक्ष माना गया है। कहा जाता है कि माता सीता का दुख इसी वृक्ष के नीचे दूर हुआ था। पितृपक्ष में अशोक का पेड़ लगाने और उसकी सेवा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर कृपा बरसाते हैं। यह वृक्ष रोग और शोक दोनों को दूर करने वाला माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. दैनिक सवेरा टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें