
Apple Event 2025: टेक की दुनिया में आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। एप्पल अपना बहुप्रतीक्षित ‘Awe Dropping Event’ आज यानी 9 सितंबर को आयोजित करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई iPhone 17 सीरीज के साथ-साथ Apple Watch और Watch Ultra की नई जेनरेशन भी पेश करेगी। एप्पल यूजर्स को लंबे समय से इस इवेंट का इंतजार था। पिछले साल भी कंपनी ने 9 सितंबर को ही अपनी iPhone 16 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया था।
कब और कहां देखें इवेंट?
एप्पल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार आज रात 10:30 बजे से शुरू होगा। आप इसे एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और एप्पल के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकते हैं। उम्मीद है कि इस दौरान कंपनी अपनी अगली पीढ़ी का ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 भी रोल आउट कर सकती है।
iPhone 17 सीरीज में क्या होगा खास?
कंपनी इस बार अपनी नई सीरीज में कुल चार मॉडल पेश करेगी। इनमें शामिल हैं –
-iPhone 17
-iPhone 17 Air (नया और अब तक का सबसे पतला iPhone)
-iPhone 17 Pro
-iPhone 17 Pro Max
The iPhone 17 lineup battery capacities have been leaked through a Chinese regulatory database 🚨
Source: @VNchocoTaco pic.twitter.com/cyuEn5O0V4
— Apple Hub (@theapplehub) September 8, 2025
गौर करने वाली बात यह है कि इस बार एप्पल अपना Plus मॉडल लॉन्च नहीं करेगा। उसकी जगह नया iPhone 17 Air लाया जाएगा। जहां iPhone 17 का डिजाइन पिछले साल के iPhone 16 जैसा होगा, वहीं Air और Pro मॉडल्स को एक नए डिजाइन के साथ बाजार में उतारा जाएगा।
कीमत कितनी होगी?
iPhone 17 सीरीज की कीमतें भी लीक हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने नए आईफोन मॉडल्स को पिछले साल के मुकाबले करीब 50 डॉलर (करीब ₹4,000) महंगा लॉन्च करेगी।
-iPhone 17 की शुरुआती कीमत – ₹84,900
-iPhone 17 Air – ₹1,09,900
-iPhone 17 Pro – ₹1,24,900
-iPhone 17 Pro Max – ₹1,64,900
अपग्रेडेड फीचर्स
नई iPhone 17 सीरीज में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा सभी में अपग्रेड देखने को मिलेगा। सभी मॉडल्स में 120Hz OLED डिस्प्ले होगा। वहीं, बैटरी कैपेसिटी भी पहले से काफी बढ़ाई जाएगी। खासतौर पर Pro मॉडल्स में 5100mAh तक की बैटरी दी जा सकती है, जो अब तक किसी भी आईफोन में सबसे बड़ी बैटरी होगी। साथ ही, बेहतर कैमरा परफॉर्मेंस और नए प्रोसेसर के साथ यह सीरीज यूजर्स को प्रीमियम एक्सपीरियंस देगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...