Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र: टांगरी नदी के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी

September 9, 2025

कुरुक्षेत्र: टांगरी नदी के गड्ढे में डूबने से युवक की मौत, आठ माह पहले हुई थी शादी

कुरुक्षेत्र। शाहाबाद क्षेत्र में टांगरी नदी के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से गोलपुरा गांव के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय सुखविंद्र सिंह उर्फ अंकित राणा के रूप में हुई है। अंकित खेती-बाड़ी करता था और गांव के सरपंच प्रतिनिधि का भतीजा था। उसकी शादी को मात्र आठ महीने ही हुए थे।

सरपंच प्रतिनिधि रामपाल राणा ने बताया कि अंकित शनिवार दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे घर के पास टांगरी नदी के पानी से भरे गड्ढे में उसकी चप्पल नजर आई। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गड्ढे से शव बरामद किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अंकित का पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया था। पुलिस ने इत्तेफाकिया मामला दर्ज कर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें