Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिलायंस ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

September 11, 2025

रिलायंस ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

चंडीगढ़: रिलायंस पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से राहत के लिए राज्य प्रशासन, पंचायतों और स्थानीय स्वंयसेवी संगठनों के साथ पिछले कई दिनों से कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। खासतौर से अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में तत्काल राहत पहुंचाई जा रही है। कंपनी पोषण, शैल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चला रही है। जमीनी स्तर पर रिलायंस कई तरह से सहायता पहुंचाने की कोशिश कर रही है। बाढ़ पीड़ितों में पोषण को बनाए रखने कि लिए 10 हजार से अधिक परिवारों के लिए राशन किट दी जा रही हैं। जिन परिवारों के मुखिया महिलाएं या बुजुर्ग हैं ऐसे 1 हजार परिवारों को 5 हजार रुपए मूल्य के वाऊचर दिए जा रहे हैं।

सामुदायिक रसोई के लिए राशन और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वाटर फिल्टर लगाए जा रहे हैं। विस्थापित परिवारों के लिए तिरपाल, ग्राऊंडशीट, मच्छरदानी, रस्सियां और बिस्तर जैसी जरूरी राहत सामग्री वितरित की जा रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने कहा इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं पंजाब के लोगों के साथ हैं। बहुत से परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए हैं। पूरा रिलायंस परिवार आज पंजाब के साथ खड़ा है। लोगों के साथ जानवरों के लिए भोजन, पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Himachal Accident: ऊना में दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आईं दो सगी बहनें, PGI चंडीगढ़ रेफर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें