Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रोटैस्ट से नेपाल में बंगलादेश जैसे हालात.. डरे पर्यटकों का हुआ मोहभंग

September 11, 2025

प्रोटैस्ट से नेपाल में बंगलादेश जैसे हालात.. डरे पर्यटकों का हुआ मोहभंग

नई दिल्ली: नेपाल इन दिनों गहरे राजनीतिक और सामाजिक संकट से गुजर रहा है। जैन-जैड की अगुवाई में भड़के प्रदर्शन ने देश की सियासत को हिला कर रख दिया है। हर साल बड़ी संख्या में लोग नेपाल घूमने जाते हैं। नेपाल भारतीयों के लिए सबसे नजदीकी और किफायती टूरिस्ट डैस्टिनेशन रहा है, लेकिन हाल ही में नेपाल में बढ़ती हिंसा और अस्थिर माहौल ने यहां के टूरिस्टों की योजना बदल दी है। अब पर्यटक उत्तराखंड व हिमाचल की ओर रु ख कर रहे हैं। कुछ टूरिस्ट बताते हैं कि, उन्होंने पहले नेपाल घूमने का प्लान बनाया था, लेकिन नेपाल का हालात बिगड़ने के बाद उन्होंने अपना रूट बदल लिया।

उनका कहना है कि, परिवार के साथ सुरिक्षत जगह पर छुट्टियां बिताना ज्यादा जरूरी है. यही वजह है कि अब लोग मसूरी, नैनीताल, ऋ षिकेश, शिमला और मनाली जैसे सुरक्षित और प्राकृतिक स्थलों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। टूरिज्म का काम करने वाले विवेक बताते हैं कि, उनके पास नेपाल के कई पैकेज तैयार थे. लेकिन हालात खराब होने के कारण टूरिस्टों ने बुकिंग कैंसिल कर दी। अब वही लोग अयोध्या, उत्तराखंड और हिमाचल के पैकेज की डिमांड कर रहे हैं। विवेक कहते हैं कि, इस बदलाव से उन्हें नुक्सान तो हुआ है, लेकिन दूसरी ओर उत्तर भारत के हिल स्टेशनों की डिमांड अचानक बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें:  मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते देशभर में घट रही LPG सप्लाई, होटल-रेस्टोरेंट हो सकते हैं बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें