
करनाल। दयाल सिंह कॉलोनी स्थित एक कोठी में काम करने वाली नेपाल निवासी घरेलू नौकरानी की मौत रहस्यमयी हालातों में हो गई। बुधवार को मेडिकल बोर्ड की देखरेख और वीडियोग्राफी के बीच उसका पोस्टमार्टम किया गया। जांच टीम ने आवश्यक नमूने एकत्र कर मधुबन एफएसएल लैब भेज दिए हैं।
मृतका के परिजनों और प्रवासी नेपाली संघ ने युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।
इस बीच मकान मालिक से पूछताछ भी की गई। उसने बयान दिया कि युवती को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और संभव है कि उसी कारण उसकी मौत हुई हो। सिविल लाइन थाना प्रभारी रामलाल के अनुसार, परिजनों की मांग पर पूरे मामले की वीडियोग्राफी करवाई गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण स्पष्ट हो पाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...