Exercises for Eyesight : आज की डिजिटल लाइफस्टाइल में फोन, कंप्यूटर और तेज एलईडी लाइट्स के लगातार इस्तेमाल से आंखों पर दबाव बढ़ रहा है। इसकी वजह से कम उम्र में भी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है और चश्मा लगाने की नौबत आ रही है। अगर आप रोज सिर्फ 1 मिनट की आंखों की एक्सरसाइज करेंगे और कुछ आयुर्वेदिक टिप्स अपनाएंगे तो आंखों की रोशनी को बेहतर बना सकते हैं। इन प्राकृतिक उपायों और नियमित एक्सरसाइज से आप आंखों की रोशनी को लंबे समय तक सुरक्षित और बेहतर रख सकते हैं। आइए खबर को विस्तार से जानते है…
रोज करें ये 1 मिनट की एक्सरसाइज
आंखों की मसल्स को मजबूत करने के लिए यह आसान एक्सरसाइज करें:
1. सबसे पहले आंखों से लेफ्ट-टू-राइट 8 का फिगर बनाएं।
2. फिर आई बॉल को घड़ी की दिशा में और उल्टी दिशा में घुमाएं।
3. आंखों को ऊपर-नीचे और फिर स्टार शेप में मूव करें।
4. यह एक्सरसाइज न केवल कमजोर नजर वालों के लिए बल्कि सभी के लिए फायदेमंद है।
रिसर्च क्या कहती है
रिसर्च के मुताबिक मोबाइल स्क्रीन, एलईडी लाइट्स, बिलबोर्ड्स और गाड़ियों की हेडलाइट्स आंखों के रेटिना पर बुरा असर डालती हैं। तेज रोशनी से रेटिना के न्यूरॉन्स ओवरलोड हो जाते हैं, जिससे कुछ समय के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा सकता है। लगातार चकाचौंध मैक्युलर डिजेनरेशन, कैटरेक्ट और फोटो-कैरेटाइटिस (आंखों में सनबर्न) जैसी समस्याएं पैदा कर सकती है।
आंखों की रोशनी कमजोर होने के कारण
–स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना
–पढ़ाई के दौरान आंखों पर जोर
–ड्राई आई सिंड्रोम और आई इंफेक्शन
–एयर कंडीशनर का ज्यादा इस्तेमाल
इन वजहों से आंखों में सूखापन, जलन, खुजली और लालिमा जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
नेचुरल तरीके से करें सुधार
योग और प्राणायाम: रोज सुबह-शाम 30 मिनट अनुलोम-विलोम और 7 बार भ्रामरी करने से फायदा होता है।
आयुर्वेदिक उपाय: महात्रिफला घृत 1 चम्मच दूध के साथ दिन में दो बार लें।
डाइट: किशमिश, अंजीर, भीगे हुए 7-8 बादाम, आंवला और एलोवेरा का जूस पिएं।
आई वॉश: गुलाब जल में त्रिफला का पानी मिलाकर आंखें धोएं।
चश्मा हटाने के घरेलू नुस्खे
बादाम, सौंफ और मिश्री को पीसकर पाउडर बना लें और रात में गर्म दूध के साथ लें। आंखों को आराम देने के लिए आलू या खीरे के स्लाइस पलकों पर रखें। इसके अलावा 1 चम्मच सफेद प्याज का रस, 1 चम्मच अदरक-नींबू का रस, 3 चम्मच शहद और 3 चम्मच गुलाब जल को मिलाकर सुबह-शाम 2 बूंद आंखों में डालें।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए उपाय केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह का घरेलू नुस्खा अपनाने या डाइट और स्किन केयर रूटीन में बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी है। दैनिक सवेरा टाइम्स किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।