Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के दौरे पर Rahul Gandhi… गुरुद्वारा श्री बाबा बुड्ढा साहिब में टेका मत्था

September 15, 2025

पंजाब के दौरे पर Rahul Gandhi… गुरुद्वारा श्री बाबा बुड्ढा साहिब में टेका मत्था

चंडीगढ़: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज पंजाब के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगे। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान वह अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों के बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को नजदीक से जानेंगे। अमृतसर के रामदास स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब में मत्था टेका और सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

कांग्रेस पार्टी द्वारा साझा किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी सुबह 9:30 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे। इसके बाद वह सीधे बाढ़ प्रभावित इलाकों का रुख करने के लिए रवाना हो गए। जहां वे प्रभावित परिवारों से मिलकर ज़मीनी हालात का जायजा लेंगे।

 

गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब पहुंचे राहुल गांधी 

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अमृतसर के रामदास स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा जी साहिब पहुंचे। वे आज पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

पंजाब में बाढ़ से मची तबाही

इस साल के मानसून में पंजाब के लगभग सभी जिलों को बाढ़ की मार झेलनी पड़ी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23 जिलों के 297 गांव पानी में डूब गए हैं, और 1.9 लाख हेक्टेयर से अधिक फसली क्षेत्र जलमग्न हो चुका है। अब तक 15 जिलों में 52 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं।

केंद्र की मदद से असंतुष्ट राज्य सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन पहले पंजाब का दौरा कर हालात का जायजा लिया था। उन्होंने राहत कार्यों के लिए 1600 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। हालांकि, मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने इस राशि को अपर्याप्त बताते हुए केंद्र से और अधिक सहायता की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Himachal: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को दी गई विदाई, सीएम सुक्खू बोले- लोगों से जुड़े रहे गवर्नर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें