Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रीगण कृपया ध्यान देंः रेल नीर भी हुआ सस्ता, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी 1 लीटर वाली पानी की बोतल

September 20, 2025

यात्रीगण कृपया ध्यान देंः रेल नीर भी हुआ सस्ता, जानें अब कितने रुपये में मिलेगी 1 लीटर वाली पानी की बोतल

Rail Neer New Rate: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में मिलने वाला ‘रेल नीर’ पानी पहले से सस्ता मिलेगा। GST में कटौती का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय ने रेल नीर की एक लीटर की बोतल का दाम 15 रुपये से घटाकर 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल का दाम 10 रुपये से घटाकर 9 रुपये करने का निर्णय लिया गया है। ये संशोधित दरें सोमवार, 22 सितंबर से प्रभाव में आएंगी। यानी की नए दामों के अनुसार, अब आपको 1 लीटर की बोतल के लिए 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल के लिए 9 रुपये चुकाने होंगे।

 

नई कीमतें क्या होंगी?

-1 लीटर बोतल: पहले ₹15 की थी, अब केवल ₹14 में मिलेगी।

-आधा लीटर बोतल: पहले ₹10 की थी, अब केवल ₹9 में मिलेगी।

-इस तरह हर बोतल पर यात्रियों को 1 रुपये की बचत होगी।

 

 

कब से लागू होंगी नई दरें?

रेलवे का यह फैसला 22 सितंबर से लागू होगा। इसके बाद हर स्टेशन और ट्रेन में यही नई कीमतें लागू होंगी।

 

क्यों लिया गया यह फैसला?

इस फैसले के पीछे रेलवे का मकसद यात्रियों को साफ, सुरक्षित और किफायती पानी उपलब्ध कराना है। अक्सर लंबी यात्रा के दौरान यात्री कई बार पानी की बोतल खरीदते हैं। ऐसे में यह कदम उन्हें काफी राहत देगा।

 

केवल रेल नीर पर ही असर

ध्यान देने वाली बात है कि यह नई कीमतें केवल रेल नीर ब्रांड की बोतलों पर लागू होंगी। अन्य कंपनियों की पानी की बोतलों की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी।

 

रेल नीर क्या है?

रेल नीर भारतीय रेलवे का अपना ब्रांड है। इसे IRCTC (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) चलाता है। इसकी शुरुआत साल 2003 में हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य था यात्रियों को स्टेशन और ट्रेनों पर शुद्ध, भरोसेमंद और सस्ता पैकेज्ड पानी देना।  रेलवे के इस कदम से यात्रियों को न केवल गुणवत्तापूर्ण पानी मिलेगा, बल्कि हर यात्रा में थोड़ी-बहुत बचत भी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें