नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित पंजाब के लिए घोषित 1,600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज राज्य के लोगों के साथ अन्याय है। उन्होंने यह मांग फिर दोहराई कि पंजाब के लिए तत्काल व्यापक राहत पैकेज जारी किया जाए। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने बीते 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर पंजाब के लिए व्यापक राहत पैकेज जारी करने का आग्रह किया था। राहुल गांधी ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20,000 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1,600 करोड़ रुपए का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है।’