Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bigg Boss 19 : तान्या को मिला प्रिंसेस ट्रीटमेंट, शेयर किया अनोखा किस्सा

September 24, 2025

Bigg Boss 19 : तान्या को मिला प्रिंसेस ट्रीटमेंट, शेयर किया अनोखा किस्सा

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का नया एपिसोड दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आया। वही इस शो में इस बार दोस्ती, झगड़े, कमेंट्री और गपशप सब कुछ देखने को मिला। 30वें और 31वें दिन का माहौल कई रंगों से भरा रहा जहां एक ओर मज़ेदार टास्क और नॉमिनेशन हुए, वहीं दूसरी ओर घरवालों के बीच तीखी बहस और हाथापाई तक की नौबत आ गई।

शहबाज-प्रणित की टीमों में कमेंट्री टास्क

नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस ने घरवालों को टीम प्रणित और टीम शहबाज में बांटा। टीम प्रणित में नीलम गिरि शामिल हुईं और उन्होंने घरवालों पर कमेंट्री की। वहीं, टीम शहबाज में अमाल मलिक भी थे, जिन्होंने एक्टिविटी एरिया में लाइव कमेंट्री की। बाद में गौरव भी शहबाज की टीम से जुड़ गए। सीक्रेट रूम में बैठी नेहल चुड़ासामा के वोट से टीम शहबाज विजेता बनी। असल वजह यह रही कि नेहल की दोस्त फरहाना भी शहबाज की टीम में थीं, इसलिए उन्होंने अपनी दोस्ती निभाते हुए इसी टीम को वोट दिया।

अमाल ने तान्या को दिया ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’

बाद में तान्या अपने ग्लव्स पहनकर नज़र आईं तो गौरव ने उनकी मज़ाकिया खिंचाई की। इसके बाद अमाल ने उन्हें ‘प्रिंसेस ट्रीटमेंट’ देते हुए अपने हाथों से खाना खिलाया, जबकि जीशान ने उन्हें पानी पिलाया। शहबाज ने भी उनकी मदद की।

सुरक्षित और नॉमिनेटेड सदस्य

शहबाज की टीम की जीत के बाद फरहाना, अमाल, तान्या, जीशान, कुनिका और बसीर इस हफ्ते सुरक्षित हो गए। घर के कैप्टन अभिषेक बजाज भी इम्युनिटी पाने में सफल रहे। वहीं दूसरी तरफ, प्रणित, मृदुल, नीलम, आवेज, गौरव और अशनूर इस हफ्ते घर से बेघर होने के नॉमिनेशन जोन में पहुंच गए।

तान्या का कॉफी वाला दिलचस्प किस्सा

31वें दिन की शुरुआत तान्या मित्तल के निजी किस्से से हुई। गार्डन एरिया में नीलम गिरि के साथ बैठी तान्या ने अपनी कॉफी के प्रति अनोखी दीवानगी साझा की। उन्होंने बताया, “मैं कॉफी पीने के लिए ग्वालियर से आगरा तक जाती हूं। वहां जाकर कॉफी पिए बिना ही लौट आती हूं। अपनी गाड़ी में आइस बॉक्स रखती हूं और कॉफी लेकर ग्वालियर वापस आकर गार्डन में बैठकर पीती हूं।” उन्होंने यह भी बताया कि लंदन से हर दो महीने में बिस्किट मंगवाती हैं और वही खाती हैं। इतना ही नहीं, दिल्ली के एक होटल की दाल के लिए वह स्टाफ को छुट्टी देकर खासतौर पर वहां जाती हैं और दाल खाकर रात में वापस लौटती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें