Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुंछ में सड़क हादसा: खेत में पलटी जवानों की गाड़ी; हादसे में 5 जवान घायल

September 24, 2025

पुंछ में सड़क हादसा: खेत में पलटी जवानों की गाड़ी; हादसे में 5 जवान घायल

Jammu-Kashmir accident : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर के घानी इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय सेना के पांच जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे।

जवानों की गाड़ी खेत में पलटी

घटना सुबह लगभग 7:15 बजे की बताई जा रही है। नंगी टेकरी बटालियन के जवानों को लेकर जा रहा टवेरा वाहन (पंजीकरण संख्या JK02AW 1387) घानी क्षेत्र में अचानक अनियंत्रित हो गया। वाहन फिसलते हुए सड़क से नीचे खेत में जा पलटा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

छुट्टी पर घर जा रहे पांच जवान घायल

सूत्रों के मुताबिक, इस हादसे में घायल जवानों की पहचान मनोज, फाग, हामिद अगर, अंकित और एम.के. पाटिल के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत मेंढर स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सभी की हालत फिलहाल स्थिर है और चोटें मामूली हैं। प्राथमिक इलाज के बाद सेना ने उन्हें आगे की यात्रा के लिए दूसरे वाहन से जम्मू रवाना कर दिया।

स्थानीय प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने समय पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया और हालात को नियंत्रण में लिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए उस क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन शीघ्र ही स्थिति सामान्य हो गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वाहन के अनियंत्रित होने की वजह सड़कों की खराब स्थिति या अचानक ब्रेक फेल होना हो सकता है। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें