Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल में वीजा दिलाने के नाम पर युवती से 8.5 लाख की ठगी

September 24, 2025

कैथल में वीजा दिलाने के नाम पर युवती से 8.5 लाख की ठगी

कैथल जिले में एक युवती को अमेरिका भेजने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने 8.5 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़िता की मां ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में रेलवे स्टेशन रोड निवासी पूनम ने बताया कि वह घरेलू कामकाज करती हैं और अपनी बेटी चानसी को विदेश भेजना चाहती थीं। इस दौरान उनकी मुलाकात मानस गांव निवासी सुरेश से हुई, जो किराए पर उनके ही घर में रहता था। सुरेश ने दावा किया कि वह युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है।

पूनम के अनुसार, आरोपी ने अमेरिका का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये खर्च का अनुमान बताया। इस पर उन्होंने अपने गहने गिरवी रखकर आरोपी को साढ़े छह लाख रुपये और दो फरवरी 2024 को दो लाख रुपये नकद दिए। वादा किया गया कि चार महीने में बेटी को अमेरिका भेज दिया जाएगा, लेकिन न वीजा लगवाया गया और न ही रकम लौटाई गई।

जांच अधिकारी संदीप ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें