चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग 23 सितंबर को दोपहर के बाद केंद्रीय प्रतिनिधि मंडल लेकर उरुमुची पहुंचे। वे शिनच्यांग उइगुर स्वायत्त प्रदेश की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने की गतिविधियों में भाग लेंगे। प्रमुख स्थानीय अधिकारियों ने हवाई अड्डे जाकर शी की अगवानी की। विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने जातीय पोशाक में गीत व नृत्य कर शी का स्वागत किया।उरुमुची में इस समय त्योहार का माहौल है। हवाई अड्डे से होटल तक सड़कों के दोनों किनारों में विभिन्न जातियों के लोगों ने लाल झंडे लेकर नारे लगाते हुए शी का जोशपूर्ण स्वागत किया।
शी ने दोनों हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। उस दिन शी चिनफिंग ने उरुमुची में शिनच्यांग की विभिन्न जातियों और जगतों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर शिनच्यांग की विभिन्न जातियों की जनता का हार्दिक अभिवादन किया और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि वे एकजुट होकर आगे बढ़ते हुए चीनी आधुनिकीकरण में सुंदर शिनच्यांग का निर्माण करेंगे।
ये भी पढ़ें: भाई तारा सिंह वां जी की 300वीं शहादत: अमृतसर में 3 दिन तक चलेगा भव्य खालसाई नगर कीर्तन
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)