Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेलवे संपत्ति चोरी के आरोपी की फरारी के चलते एक सब इंस्पेक्टर एवं दो अन्य सस्पैंड

September 25, 2025

रेलवे संपत्ति चोरी के आरोपी की फरारी के चलते एक सब इंस्पेक्टर एवं दो अन्य सस्पैंड

अंबाला छावनी : रेलवे संपत्ति चोरी के आरोपी के फरार होने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिए जाने के बाद उसके फरार हो जाने की घटना ने विभाग को गंभीर स्थिति में डाल दिया। इस लापरवाही को उजागर करते हुए आरपीएफ के उप कमांडेंट अरुण कुमार त्रिपाठी ने तत्काल प्रभाव से सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार समेत दो अन्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रेलवे संपत्ति चोरी के एक स्थानीय आरोपी को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर दो दिन के लिए रिमांड पर लिया था। इस दौरान सुरक्षा में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की चूक के चलते आरोपी फरार हो गया।

जिसके चलते घटना की रिपोर्ट मिलने पर उप कमांडेंट अरुण कुमार त्रिपाठी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया। इनमें सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार के साथ दो अन्य कर्मचारी शामिल हैं। आरपीएफ ने फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। साथ ही इस मामले की आंतरिक जांच की जा रही है ताकि जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया जा सके और भविष्य में इस तरह की लापरवाही को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें: वैश्विक तनाव का असर, तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें