Bihar Election 2025: नेशनल डेस्क। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व नेता तेज प्रताप यादव ने अब अपनी नई राजनीतिक पार्टी बना ली है। इस पार्टी का नाम रखा गया है – जनशक्ति जनता दल। वहीं, इस पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड होगा। तेज प्रताप ने अपनी पार्टी का पोस्टर भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर शेयर किया है।
तेज प्रताप यादव सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
पोस्टर जारी करते हुए तेज प्रताप ने लिखा – “हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित और तैयार हैं। हमारा मकसद बिहार में बड़ा बदलाव लाकर एक नई व्यवस्था बनाना है। इसके लिए हम लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।”
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।
हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।#tejpratapyadav #janshaktijantadal #biharelection pic.twitter.com/GxsQHw0WqQ
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) September 25, 2025
पोस्टर में किन चेहरों को जगह मिली
नई पार्टी के पोस्टर में तेज प्रताप ने पांच बड़े नेताओं और महापुरुषों की तस्वीरें लगाई हैं। जिनमें महात्मा गांधी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण व कर्पूरी ठाकुर तस्वीर छपी हुई है। दिलचस्प बात यह है कि तेज प्रताप ने इस पोस्टर में अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जगह नहीं दी है।
महुआ से लड़ेंगे चुनाव
तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि वह आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साल 2015 में भी उन्होंने महुआ से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। तेज प्रताप का कहना है कि महुआ उनकी कर्मभूमि है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई और उम्मीदवार महुआ से चुनाव लड़ेगा, तो जनता उसे हरा देगी।
क्यों अलग हुए परिवार और राजद से?
बीते मई महीने में लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को परिवार और पार्टी से बाहर निकाल दिया था और सारे रिश्ते तोड़ लिए थे। इससे पहले तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि वह और अनुष्का पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। इसी घटना के बाद से लालू परिवार में विवाद गहराता चला गया और आखिरकार तेज प्रताप ने अपनी अलग राह चुन ली।
मेष: दिन शुभ रहेगा...