Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरीका में धोखाधड़ी आरोपों में भारतीय मूल के डॉक्टर को 14 साल की कैद

September 27, 2025

अमरीका में धोखाधड़ी आरोपों में भारतीय मूल के डॉक्टर को 14 साल की कैद

न्यूयॉर्क: अमरीका में भारतीय मूल के एक डॉक्टर को स्वास्थ्य सेवा फर्जीवाड़ा, इलैक्ट्रानिक्स संचार माध्यमों से धोखाधड़ी और नियंत्रित पदार्थों के अवैध वितरण की ‘साजिश रचने’ और धन शोधन से संबंधित अपराधों को लेकर 168 माह यानी 14 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। न्याय विभाग ने कहा कि पैन्सिलवेनिया में बेन्सलेम के 48 वर्षीय डॉक्टर नील के. आनंद को 20 लाख अमरीकी डॉलर से अधिक की क्षतिपूíत और 20 लाख अमरीकी डॉलर से अधिक की जब्ती का भी आदेश दिया है। आनंद को इस साल अप्रैल में मैडीकेयर, अमरीकी काíमक प्रबंधन कार्यालय (ओपीएम), इंडिपैंडेंस ब्लू क्रॉस (आईबीसी) तथा अन्य में अनावश्यक दवाओं संबंधित दावे प्रस्तुत करने की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया था।

ये भी देखें: हरियाणा में कल से मौसम लेगा करवट, गर्मी से मिल सकती है बड़ी राहत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें