Last Updated: November 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

बॉलिंग कोच मोर्कल ने हार्दिक और अभिषेक की फिटनैस चिंताओं को किया खारिज

September 28, 2025

बॉलिंग कोच मोर्कल ने हार्दिक और अभिषेक की फिटनैस चिंताओं को किया खारिज

दुबई: भारत के बॉलिंग कोच मॉर्ने मोर्कल ने हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा की फिटनैस को लेकर उठ रहे सवालों को पूरी तरह से नकार दिया है। रविवार को दुबई में पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप फाइनल से पहले हार्दिक और अभिषेक की फिटनैस को लेकर सवाल उठे थे लेकिन गेंदबाजी कोच के बयान के बाद सब कुछ साफ हो गया। मोर्कल ने मैच के बाद कहा कि हार्दिक को क्रैम्प्स आ रहे थे। आज रात और कल सुबह उनकी जांच होगी, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

अभिषेक भी श्रीलंका की पारी के दौरान पहले 10 ओवर के बाद मैदान से बाहर रहे। 9वें ओवर में फील्डिंग करते उन्होंने अपने दाहिने पैर की जांघ को पकड़कर असहजता जताई और 10वें ओवर में मैदान छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने कहा, खिलाड़यिों के लिए आराम करना सबसे ज्यादा जरूरी है। वे आईस बाथ ले रहे हैं। मैच खत्म होते ही रिकवरी शुरू हो गई है। रिकवरी का सबसे अच्छा तरीका नींद और पैरों को आराम देना है। उम्मीद है कि वे अच्छी नींद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर CM YOGI ने महिलाओं और बेटियों के नाम लिखा संदेश

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें