Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

फतेहपुर में अवैध कीटनाशक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद

October 1, 2025

फतेहपुर में अवैध कीटनाशक फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में नकली दवाइयां बरामद

कैथल: फतेहपुर स्थित गणोश मार्केट में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली कीटनाशक दवाइयां बरामद की हैं। यह कार्रवाई उपमंडल कृषि अधिकारी सतीश कुमार नारा के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को शिकायत मिली थी कि फतेहपुर निवासी सुभाष चंद नामी कंपनियों के नाम से नकली कीटनाशक दवाइयां तैयार कर बेच रहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और कृषि विभाग ने पहले दुकान को सील किया और अगले दिन सुबह रेड कर दुकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कॉरटेवा, बायर, यूपीएल, सिंजैंटा, एफएमसी और धानुका जैसी नामी कंपनियों के नाम से छपी खाली बोतलें, रेपर, कार्टन, टेप रोल, मापने के ढक्कन और भरे हुए पैकेट भारी मात्र में बरामद किए गए। मौके से सात किस्म की नकली दवाइयों के नमूने भी लिए गए जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस बारे में आरोपी सुभाष चंद कोई भी लाइसेंस, बिल या दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी लंबे समय से इन नकली दवाइयों को तैयार कर बाजार में सप्लाई कर रहा था।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), कीटनाशक अधिनियम 1968 की धारा 18, कॉपीराइट एक्ट 1957 की धारा 63/65 और ट्रेडमार्क एक्ट 1999 की धारा 103/104 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि नकली कृषि उत्पादों की समस्या गंभीर है और अन्य राज्यों को भी इस पर सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Ladakh New LG: लद्दाख के वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 मार्च को लेंगे शपथ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें