Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

“सुपर गोल्डन वीक” के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

October 2, 2025

“सुपर गोल्डन वीक” के दौरान शीत्सांग पर्यटन में वृद्धि, ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि

2025 के चीनी राष्ट्रीय दिवस और मध्य-शरद उत्सव के “सुपर गोल्डन वीक” के आगमन के साथ, शीत्सांग में पर्यटन में तेज़ी आ रही है। यात्रा वेबसाइटों से मिली जानकारी के मुताबिक छुट्टियों के दौरान शीत्सांग की कुल यात्रा के ऑर्डरों में साल-दर-साल 111% की वृद्धि हुई है, जिसमें ल्हासा शहर के ऑर्डरों में 90% की वृद्धि हुई है।

सूत्रों के मुताबिक शीत्सांग आने वाले पर्यटक मुख्य रूप से शांगहाई, पेइचिंग,शनचन,छेंग्तू और क्वांगचो से आते हैं। लोकप्रिय स्थलों में पोटाला पैलेस, जोखांग मंदिर, कैलाश पर्वत, बासुम झील और यारलुंग ज़ंगबो ग्रैंड कैन्यन शामिल हैं। साथ ही, शीत्सांग के निवासी यात्रा के प्रति उत्साही हैं।

छेंग्तू, छोंगछिंग, पेइचिंग, शांगहाई और शीआन शीत्सांग से आने वाले अंतर-प्रांतीय यात्रियों के लिए शीर्ष गंतव्य बन गए हैं, जो “दो-तरफ़ा पर्यटन प्रवाह” के रुझान को दर्शाता है। सूत्रों के मुताबिक शिनच्यांग, शीत्सांग और आंतरिक मंगोलिया में होटलों की खोज में भी साल-दर-साल 60% की वृद्धि हुई है

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें