Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Weather Update : पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

October 3, 2025

Weather Update : पंजाब के 3 जिलों में आज बारिश की संभावना, जानें मौसम का हाल

Punjab Weather Update : पंजाब में मौसम का मिज़ाज बदलने वाला है। बता दें कि मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। दरअसल इन दिनों राज्य में रातें सामान्य से अधिक गर्म रही हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 4.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

ये भी पढ़े: मीराबाई चानू ने फिर रचा इतिहास, World Championship में जीता सिल्वर मेडल

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेंगे हालात

मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते 5 अक्टूबर से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बादल छाए रहने का अनुमान है। यानी 5 से 7 अक्टूबर तक पंजाब के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को असामान्य गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि 5 से 7 अक्टूबर तक होने वाली बारिश से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़े : राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक बहुत ही बुद्धिमान नेता हैं, जो सबसे पहले…

तापमान में मामूली बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्यभर में तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई। कल की तुलना में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। वहीं, मानसा में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम

अमृतसर – आसमान साफ़ रहेगा, लेकिन कल से बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

जालंधर – आसमान साफ़ रहेगा, लेकिन कल से बारिश की संभावना है। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

लुधियाना – आसमान साफ़ रहेगा। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

पटियाला – आसमान साफ़ रहेगा। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है।

मोहाली – आसमान साफ़ रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें