Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

11 बच्चों की मौत के बाद सरकार का बड़ा कदम, इस कफ सिरप की बिक्री पर लगाई रोक

October 4, 2025

11 बच्चों की मौत के बाद सरकार का बड़ा कदम, इस कफ सिरप की बिक्री पर लगाई रोक

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश और राजस्थान में 11 बच्चों की मौत के बाद तमिलनाडु सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने ‘कोल्डरिफ’ नामक कफ सिरप की बिक्री पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी किया है। तमिलनाडु के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह सिरप चेन्नई स्थित एक कंपनी द्वारा बनाया जाता है। विभाग ने 1 अक्टूबर से पूरे राज्य में इस कफ सिरप की बिक्री और वितरण बंद करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, लॉन्च हुआ Mahindra Thar का Facelift वर्जन

अधिकारी ने बताया कि बीते दो दिनों में कांचीपुरम जिले के सुंगुवरचत्रम इलाके में कंपनी के निर्माण संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जांच के दौरान दवा के नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें अब सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। इस जांच का मकसद यह पता लगाना है कि सिरप में ‘डाइएथिलीन ग्लाइकॉल’ (Diethylene Glycol) नामक हानिकारक रसायन मौजूद तो नहीं है। जानकारी के अनुसार, यह कंपनी राजस्थान, मध्य प्रदेश और पुडुचेरी सहित कई राज्यों को दवाइयां सप्लाई करती है।

ये भी पढ़ें: आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2025 : कन्या राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बच्चों की मौत के मामलों को गंभीरता से लेते हुए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने कहा है कि दो साल से कम उम्र के बच्चों को खांसी और सर्दी की कोई भी दवा न दी जाए, क्योंकि इससे गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। सरकार अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें