Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शहर से भागने की फिराक में घर से सामान लेने आया हत्यारोपी ग्लाडा मुलाजिम पुलिस के हत्थे चढ़ा

October 5, 2025

शहर से भागने की फिराक में घर से सामान लेने आया हत्यारोपी ग्लाडा मुलाजिम पुलिस के हत्थे चढ़ा

लुधियाना: हेयर ड्रैसर के 19 वर्षीय भाई हिमांशु की गोली मारकर हत्या करने वाले ग्लाडा के मुलाजिम को पुलिस ने घर से गिरफ्तार कर लिया। शहर से बाहर भागने के लिए वह घर से सामान लेने आया था। पुलिस के आते ही वह बचने के लिए पानी की टंकी में छिप गया लेकिन तलाशी दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। शहर से भागने की फिराक में ही वह दोबारा घर आया था। बता दें कि वीरवार को दशहरे वाले दिन मुंडियां के राम नगर की गली नंबर 9 में 50 रुपयों को लेकर हुई बहसबाजी में आरोपी गुलशन ने हेयर ड्रैसर रितेश के 19 वर्षीय भाई हिमांशु की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी गुलशन के घर से हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल भी बरामद कर लिया था। आरोपी को पकड़ने के लिए थाना जमालपुर की पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाई और उसकी तलाश शुरू की। 2 दिन तक पुलिस उसे ढूंढती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चलीा। शनिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गुलशन को घर की तरफ जाते देखा गया है। सूचना मिलते ही तुरंत थाना जमालपुर की इंचार्ज बलविंदर कौर अपने मातहत पुलिस मुलाजिमों के साथ वहां पहुंच गई और घर के अंदर से आरोपी को काबू कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी शहर से भागने की फिराक में था और घर से सामान लेने आया था लेकिन उसे पकड़ लिया गया। इस बारे में थाना जमालपुर की इचांर्ज बलविंदर कौर का कहना है कि आरोपी को काबू कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है। उसे रविवार को ड्य़ूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें