Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

March 7, 2026

हिमाचल के इस जिले के डीसी की पत्नी ने पास की UPSC परीक्षा, 79वां रैंक हासिल किया

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला चंबा के डीसी मुकेश रेप्सवाल की पत्नी ने भी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर ली है। इस परीक्षा में डीसी की पत्नी प्रियंका चौधरी ने यूपीएससी परीक्षा में 79वां रैंक हासिल किया है।

बता दें आईएएस अधिकारी मुकेश रेप्सवाल मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी भी वहीं की निवासी हैं। वह पिछले एक साल से अधिक समय से चंबा जिले में उपायुक्त के पद पर कार्यरत हैं। अब युवा आईएएस अधिकारी की पत्नी ने भी बड़ी सफलता हासिल की है।

प्रियंका चौधरी ने अपने पति के साथ रहकर ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की थी और अब उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त कर ली है। अब वह भी प्रशासनिक सेवा में शामिल होकर देश की सेवा करेंगी।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें