Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anshula Kapoor की सगाई पर भावुक हुए Arjun Kapoor, बहन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

October 5, 2025

Anshula Kapoor की सगाई पर भावुक हुए Arjun Kapoor, बहन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से सगाई कर ली है। बता दें कि गुरुवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में बोनी कपूर के घर पर इस कपल ने करीबी परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में पारंपरिक गुजराती गोर धना सेरेमनी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दिया। इस मौके पर कपूर परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला।

बहन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सगाई के कुछ दिनों बाद अर्जुन कपूर ने अपनी प्यारी बहन अंशुला के लिए सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल छू लिया। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अंशुला और रोहन की खूबसूरत तस्वीरों के साथ लिखा, “मुझे लगता है अब वक्त आ गया है कि मैं मान लूं कि तुम जल्द ही अपनी राह पर निकलने वाली हो… यह सोचकर थोड़ा भावुक हो जाता हूं, लेकिन मुझे पता है कि तुम किसी ऐसे इंसान के साथ रहोगी जो तुम्हें मुस्कुराना जानता है भले ही उतना नहीं जितना मैं।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे अब मां (मोना शौरी कपूर) की और भी ज्यादा याद आती है। मुझे लगता है वो ऊपर से तुम्हें देख रही हैं और उन्होंने ही तुम्हें रोहन से मिलाया होगा। मेरा अंश अब बड़ा हो गया है। क्राइम पार्टनर से लेकर जीवन साथी खोजने तक का सफर तुम्हारा बहुत खूबसूरत रहा है। तुम्हें और रोहन को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं।”

अर्जुन ने अपने जीजा रोहन का भी परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए लिखा, “परिवार में स्वागत है @rohanthakkar1511, अब तुम हमारे परिवार का हिस्सा हो और तुम्हारा नया सफर शुरू हो चुका है।”

ये भी पढ़े : जापान में तेज भूकंप से हिली धरती, 6.0 रही तीव्रता

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी

वहीं, अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। अंशुला ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। बातचीत का सिलसिला रात 1:15 बजे शुरू हुआ और सुबह 6 बजे तक चलता रहा। दोनों की केमिस्ट्री इतनी मजबूत थी कि धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। तीन साल बाद, रोहन ने अंशुला को उनके फेवरेट शहर न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। वहीं अब अंशुला और रोहन की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जहां फैंस और सेलेब्स उन्हें नई जिंदगी की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें