Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल के लाहौल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश

October 6, 2025

हिमाचल के लाहौल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश

शिमला Lahaul: मौसम के करवट बदलते ही हिमाचल के पहाड़ फिर बर्फ से लकदक होने लग गए है। सूबे के उच्च पर्वतीय क्षेत्रो में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है । लाहौल घाटी में इस सीजन की पहली ताजा बर्फबारी ने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है। रोहतांग दर्रा और बारालाचा सहित संपूर्ण लाहौल घाटी में बर्फबारी जारी है और इसके कारण रोहतांग मार्ग बंद हो गया है। इसी तरह, जिला कांगड़ा में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के चलते धौलाधार की पहाड़ियों पर भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है, जिससे पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। इस खराब मौसम के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है।

रविवार को बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट तथा सोमवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सङ्मिीयता के कारण 8 अक्तूबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है, इस दौरान उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में और बर्फबारी की संभावना है। यह सङ्मिीय पश्चिमी विक्षोभ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उच्च नमी ला रहा है, जो प्रतिकूल मौसम स्थितियों को जन्म दे रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8 अक्तूबर तक लगातार बारिश होने का अनुमान है, जिसमें 5 से 7 अक्तूबर के दौरान बारिश की गतिविधि चरम पर रहेगी, और इसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्तूबर को होगी।

इस अवधि में कुछ स्थानों पर गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रतार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। विशेष रूप से, 5 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और 6 अक्तूबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि 9 अक्तूबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान है। मौसम के इस बदलाव से आगामी दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 5 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है।

“शुक्रवार रात को रिकॉर्ड किए गए न्यूनतम तापमान इस प्रकार थेº शिमला में 14.0, सुंदरनगर में 17.7, भुंतर में 15.0, कल्पा में 7.2, धर्मशाला में 16.6, ऊना में 18.2, नाहन में 19.0, सोलन में 16.3, मनाली में 10.9, कांगड़ा में 17.9, मंडी में 18.5, बिलासपुर में 20.9, हमीरपुर में 19.5, कुकुमसेरी में 6.6, नारकंडा में 10.7, भरमौर में 12.6, रिकांगपिओ में 11.5 और ताबो में सबसे कम 3.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें