Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, बैंकिंग सेक्टर में दिखी मजबूती

October 6, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त, बैंकिंग सेक्टर में दिखी मजबूती

मुंबई: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार ने हल्की तेजी के साथ हरे निशान में शुरुआत की। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 67.62 अंकों की बढ़त के साथ 81,274.79 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 22.30 अंक चढ़कर 24,916.55 पर पहुंच गया।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह भी बाजार में रिकवरी देखने को मिली थी। उस दौरान सेंसेक्स करीब 780 अंक और निफ्टी लगभग 239 अंकों की मजबूती के साथ बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों में तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों ने हरे निशान में शुरुआत की, जबकि 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले और एक स्टॉक बिना किसी बदलाव के सपाट रहा। वहीं, निफ्टी 50 की बात करें तो इसमें 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी, 24 में गिरावट और 1 स्टॉक स्थिर रहा।

कोटक महिंद्रा बैंक ने आज की शुरुआत सबसे अधिक 1.06% की तेजी के साथ की, जबकि पावरग्रिड के शेयरों में सबसे ज्यादा 0.90% की गिरावट दर्ज की गई।

बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर बना बाजार का सहारा

बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आज मजबूती देखने को मिली। एक्सिस बैंक के शेयरों में 0.64% की तेजी रही, वहीं एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस दोनों ने 0.57% की बढ़त दर्ज की। इसके अलावा एसबीआई (0.32%), बजाज फिनसर्व (0.21%), टेक महिंद्रा (0.36%), इंफोसिस और ट्रेंट (0.09%), आईसीआईसीआई बैंक (0.03%) और अल्ट्राटेक सीमेंट (0.01%) भी हरे निशान में खुले। मारुति सुजुकी के शेयरों ने आज सपाट शुरुआत की।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा की तारीखों का आज होगा एलान! शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ऑटो और एफएमसीजी स्टॉक्स में कमजोरी

दूसरी ओर, ऑटोमोबाइल और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखने को मिला। सन फार्मा के शेयर 0.81% गिर गए, जबकि टाटा मोटर्स में 0.42% और टाटा स्टील में 0.38% की गिरावट दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी जैसे दिग्गज शेयरों ने भी नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की। इसके अलावा टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, एलएंडटी, बीईएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर भी मामूली गिरावट में खुले।

सतर्क रुख लेकिन बाजार में स्थिरता बरकरार

हालांकि बाजार में तेजी सीमित रही, लेकिन रिकवरी के संकेत और बैंकिंग सेक्टर की मजबूती ने निवेशकों में सकारात्मकता बनाए रखी है। विदेशी संकेत और वैश्विक बाजारों की दिशा आने वाले सत्रों में बाजार की चाल तय कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भारतीय युवक ने ऑस्ट्रेलियन गर्लफ्रेंड को लाया घर, परिवार ने किया ऐसा वेलकम, वायरल हो गया Video 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें