Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM Sukhu ने कनाडा में भारतीय प्रवासियों को किया हिमाचल में निवेश करने का आह्वान

October 7, 2025

CM Sukhu ने कनाडा में भारतीय प्रवासियों को किया हिमाचल में निवेश करने का आह्वान

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कनाडा के ओटावा स्थित ऐतिहासिक संसद हिल पर आयोजित कुल्लू दशहरा के भव्य समारोह के अवसर पर एक विशेष वीडियो संदेश के माध्यम से भारतीय प्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन सांसद मैरी फ्रांस लालोंडे द्वारा आयोजित किया गया और हिमाचली प्रवासी ग्लोबल एसोसिएशन ;एचपीजीएद्ध द्वारा इसका संयोजन किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध संस्कृति के जीवंत रंग पूरी भव्यता के साथ प्रदर्शित होंगे जिससे विदेश में रह रहे लोगों को भी अपने घर जैसा अनुभव मिलेगा। विदेशों में रह रहे सभी हिमाचली हमारे राज्य के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने कनाडा में रह रहे सभी लोगों को हिमाचल प्रदेश आने और यहां निवेश के अवसरों को तलाशने के लिए आमंत्रित किया है।

इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश की विविध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया जिसमें विश्व प्रसिद्ध हिमाचली लोकनृत्य नाटी पारंपरिक रामलीला का मंचन और सभी अतिथियों को परोसी गई हिमाचली धाम मुख्य आकर्षण रहे। इस आयोजन में 35 से अधिक क्षेत्रीय सामुदायिक संगठनों ने भाग लिया जो कि हिमाचली प्रवासियों की एकता और सांस्कृतिक गौरव को प्रदर्शित करता है। एचपीजीए की ओर से सह.संस्थापक भाग्य चंदर अरुण चौहान और विवेक नज्ज? ने प्रेरणादायक संदेश भेजने और वैश्विक मंच पर हिमाचली संस्कृति को बढ़ावा देने में निरंतर सहयोग के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी की योजनाओं से महिलाओं का जीवन आसान हुआ: ‘भारती-नारी से नारायणी’ कार्यक्रम में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें