Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने चीन के ESCR प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी

October 7, 2025

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद ने चीन के ESCR प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी

6 अक्तूबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में चीन द्वारा बोलीविया, मिस्र, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका सहित लगभग 70 देशों की ओर से प्रस्तुत असमानता की पृष्ठभूमि में आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों (ESCR) की सुरक्षा और संवर्धन” संबंधी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

संयुक्त राष्ट्र जिनेवा कार्यालय में चीन के स्थायी प्रतिनिधि छन शू ने बैठक में कहा कि संयुक्त राष्ट्र की स्थापना के 80 वर्ष और पेइचिंग घोषणापत्र तथा कार्रवाई मंच को अपनाने के 30 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चीन का यह प्रस्ताव मतभेदों को दूर करने, आम सहमति को मजबूत करने और भविष्य की कार्रवाई की दिशा तय करने हेतु महत्वपूर्ण कदम है।

कई विकासशील देशों ने इस प्रस्ताव को जनता की वास्तविक आवश्यकताओं का प्रतिबिंब बताया और आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक अधिकारों में अधिक निवेश की उनकी मांग का सशक्त उत्तर माना। यूरोपीय संघ सहित विभिन्न पक्षों ने भी इस प्रस्ताव की सराहना की। प्रस्ताव पारित होने के बाद संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के अधिकारियों और कई देशों के प्रतिनिधियों ने चीन को बधाई दी तथा ESCR क्षेत्र में उसके अग्रणी योगदान की प्रशंसा की।

ये भी पढ़ें: Gold Silver Price Today : ਸੋਨੇ ਅਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਵਿੱਚ ਉਤਰਾਅ-ਚੜ੍ਹਾਅ, ਜਾਣੋ ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਤਾਜ਼ਾ ਦਰਾਂ

(साभार – चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें