Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोजाना पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

October 10, 2025

रोजाना पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रुपए की साइबर ठगी के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

रेवाड़ी Cyber fraud: साइबर थाना पुलिस ने रोजाना पैसे कमाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया की गत 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी हर्ष भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 जनवरी को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे जॉब इनकम के बारे में पूछा गया। उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइनडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया।

इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया। अरमान मिश्रा ने उसे एक ग्रुप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि विड्राल टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है। उसे अभी 320612/- रुपए और भेजने होंगे। इसके बाद उससे क्रेडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ।

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर एक आरोपी राजस्थान के जिला करोली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर निवासी रिंकेश मीणा को पहले ही गिरμतार कर लिया था। थाना साईबर क्राईम रेवाड़ी पुलिस ने आगामी कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त दो और आरोपियों अर्जुन भील निवासी बारडिया जिला मंदसोर म प्र व कुनाल बागड़ी निवासी भानपुरा जिला मन्दौर म प्र को गिरμतार कर लिया है। आरोपी अर्जुन भील को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है व आरोपी कुनाल बागड़ी को न्यायालय से 2 दिन के पुलिस रिमाण्ड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें