Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाले 3 युवक गिरफ़्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

October 11, 2025

रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाले 3 युवक गिरफ़्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद

रोहतक: जिला पुलिस की टीम ने रोक के बावजूद पटाखों की बिक्री करने वाले 3 युवकों को शुक्रवार को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। इन युवकों के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। इस संबंध में केस दर्ज कर लिया गया है। दीपावली के पर्व के मद्देनजर पटाखों की अवैध बिक्री को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है। यह टीम पटाखों की बिक्री पर नजर रख रही है। पटाखों के भंडारण, बिक्री, आयात-निर्यात, परिवहन करने पर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। उल्लंघना करने पर कानून के तहत सख्त सजा का प्रावधान है।

कलानौर पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने बताया कि एक टीम कलानौर शहर में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वार्ड नंबर 4 में एक युवक ने किराए के मकान में भारी मात्रा में विस्फोटक साम्रगी एकत्रित कर रखी है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। मकान के अंदर एक युवक को काबू किया गया। जिसकी पहचान कलानौर निवासी विम्पी के रूप में हुई। कमरे से पुलिस टीम ने 30 बॉक्स बरामद किए। जिनके अंदर भारी मात्र में अनार, पटाखे, सुतली बम, फुलझडी आदि थे।

युवक के खिलाफ 9 बी विस्फोटक अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(ए), 288 के तहत केस दर्ज कर लिया है।वहीं, सिविल लाइन पुलिस स्टेशन की प्रभारी अंकिता ने बताया कि पुलिस टीम ने सुभाष नगर के एक मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर से भारी मात्रा में रॉकेट, पटाखे व अन्य सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मकान के अंदर से सेक्टर-14 निवासी तुषार को काबू किया। पीजीआईएमएस पुलिस स्टेशन के प्रभारी रोशन लाल ने बाया कि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के गेट के नजदीक जवाहर नगर निवासी विपिन को भारी मात्रा में पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर रिलीज की बदली तारीख, मेकर्स ने की फाइनल डेट की अनाउंसमेंट, फैंस हुए उत्साहित

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें