Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Durgapur में हुई ‘सामूहिक बलात्कार’ की घटना को लेकर CM ममता का बयान आया सामने

October 12, 2025

Durgapur में हुई ‘सामूहिक बलात्कार’ की घटना को लेकर CM ममता का बयान आया सामने

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल छात्रा के साथ ‘सामूहिक बलात्कार’ की घटना को रविवार को स्तब्धकारीह करार दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बारिश और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित उत्तर बंगाल में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने के लिए रवाना होने से पहले ममता ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनकी सरकार का ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रुख है।

यह एक स्तब्ध कर देने वाली घटना है…
मुख्यमंत्री ने दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ ‘सामूहिक बलात्कार’ की घटना पर पहली प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘यह एक स्तब्ध कर देने वाली घटना है.. हमारा ऐसे अपराधों को कतई बर्दाश्त नहीं करने का रुख है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस अन्य की तलाश कर रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

छात्रा अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए गई थी बाहर
पुलिस ने शनिवार को बताया था कि दुर्गापुर में कुछ लोगों ने ओडिशा के बालासोर जिले के जलेश्वर की रहने वाली मेडिकल छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार रात एक निजी मेडिकल कॉलेज परिसर के बाहर उस वक्त हुई, जब द्वितीय वर्ष की छात्रा अपने एक दोस्त के साथ खाना खाने के लिए गई थी।

ये भी पढ़ेंः चिदंबरम के बयान पर BJP ने कांग्रेस को जमकर घेरा, कहा- ऑपरेशन ब्लू स्टार राजनीतिक दुस्साहस था

सीएम ने कहा- निजी कॉलेजों को सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए
ममता ने कहा कि पीड़िता जिस संस्थान की छात्रा है, वह (संस्थान) भी इस घटना के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, निजी कॉलेजों को अपने परिसरों के भीतर और आसपास सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें