चंडीगढ़: पंजाब सरकार की अहम कैबिनेट बैठक आज दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय-1 में होने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में बुलाई गई इस बैठक को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में खासा उत्साह है। माना जा रहा है कि बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-पाक युद्ध को लेकर फिर किया दावा, कहा- टैरिफ के जरिए लाया शांति
कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, सरकार राज्य में कुछ नई योजनाओं की घोषणा के साथ-साथ पहले से चल रही योजनाओं की समीक्षा भी कर सकती है। साथ ही, जिन मुद्दों पर लंबे समय से विचार-विमर्श चल रहा था, उन पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...