Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिक्स एयरफील्ड के पास विमान क्रैश, दो की मौत, कई ट्रक जलकर खाक

October 13, 2025

हिक्स एयरफील्ड के पास विमान क्रैश, दो की मौत, कई ट्रक जलकर खाक

Plane crash : अमेरिका के टेक्सास राज्य में रविवार दोपहर एक भयावह विमान हादसे ने इलाके में अफरातफरी मचा दी। फोर्ट वर्थ के नजदीक स्थित हिक्स एयरफील्ड (T67) के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई और वह कई भारी वाहनों से टकरा गया, जिससे पूरे इलाके में आग की लपटें फैल गईं।

नीचे गिरते ही आग का गोला बना विमान
फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब 1:30 बजे उस समय हुई, जब विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी और नॉर्थ सैगिनॉ बुलेवार्ड के पास एक व्यावसायिक क्षेत्र में जा गिरा। यह स्थान बिजनेस 287 मार्ग के करीब स्थित है और एवोंडेल के पास पड़ता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान तेजी से नीचे आया और जमीन से टकराते ही उसमें जबरदस्त विस्फोट हुआ। टक्कर के बाद कई 18-व्हीलर ट्रक और ट्रेलर भी चपेट में आ गए और तुरंत आग की लपटों में घिर गए।

दमकल और इमरजेंसी टीमों की त्वरित कार्रवाई
फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने मौके पर कई फायर यूनिट्स और एंबुलेंस रवाना कीं। दमकलकर्मियों ने तेजी से आग पर काबू पाया और कूलिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। हालांकि, अधिकारियों ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि विमान में कितने लोग सवार थे और वह कहां से रवाना हुआ था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें