Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Guneet Monga ने खोला ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ का राज़, जानिए क्या है प्लान

October 15, 2025

Guneet Monga ने खोला ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 3’ का राज़, जानिए क्या है प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क: कोमल नाहटा का पॉडकास्ट गेम चेंजर: द प्रोड्यूसर्स सीरीज एंटरटेनमेंट की दुनिया की इंस्पायर करने वाली कहानियों का खजाना बन गया है। यह शो इंडस्ट्री की कुछ सबसे जानी मानी हस्तियों को पेश करता है और एक ऐसा मजेदार मंच बनाता है, जहां ज्ञान, अनुभव और यादें आसान और दिल से बातचीत के जरिए साझा होती हैं। हाल ही में जानी मानी फिल्म मेकर गुणीत मोंगा ने शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, जहां उन्होंने कल्ट फ्रेंचाइजी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 3 के भविष्य के बारे में बात की।

कोमल नाहटा के पॉडकास्ट गेम चेंजर: द प्रोड्यूसर्स सीरीज के रैपिड फायर चैट के दौरान गुणीत मोंगा ने कहा, “मुझे लगता है कि अनुराग कश्यप विक्रम आदित्य मोटवानी से इस पर खुश होंगे और विक्रम एडिट्स और हर चीज़ का अहम हिस्सा रहे हैं। ज़ोया मेरी फेवरेट डायरेक्टर हैं, लेकिन इस काम के लिए मुझे लगता है कि विक्रम सही हैं।”

फिलहाल की बात करें तो, गुणीत मोंगा आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर एक नई रोमांटिक-कॉमेडी को प्रोड्यूस कर रही हैं, जिसे उनके बैनर, सिख्या एंटरटेनमेंट के तहत करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म की इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

गेम चेंजर्स: द प्रोड्यूसर्स सीरीज के साथ, कोमल नाहटा भारतीय सिनेमा की बातचीत का नया आयाम पेश कर रहे हैं। गेम चेंजर्स: द प्रोड्यूसर सीरीज देखने के लिए यूट्यूब चैनल पर जुड़ें!

ये भी पढ़ें : कर्नाटक सरकार ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, कहा- मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें