Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण के कारण 350 के पार पहुंचा AQI

October 17, 2025

दिवाली से पहले खराब हुई दिल्ली की हवा, प्रदूषण के कारण 350 के पार पहुंचा AQI

नेशनल डेस्क. दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ने लगी है। दीपावली से पहले ही प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। राजधानी के कई इलाकों में हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है।

आनंद विहार और अक्षरधाम में सबसे ज्यादा प्रदूषण

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 369 तक पहुंच गया, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। वहीं अक्षरधाम क्षेत्र में भी हवा की स्थिति लगभग इतनी ही खराब रही, जहां AQI 369 दर्ज किया गया। इसके अलावा वजीरपुर में 329, जहांगीरपुरी में 324, बुराड़ी में 306, द्वारका में 297, पटपड़गंज में 255, ओखला में 253, रोहिणी में 243, सोनिया विहार में 239, लोधी रोड पर 207 और नजफगढ़ में 209 का AQI रिकॉर्ड किया गया। इन सभी इलाकों में हवा की गुणवत्ता खराब से लेकर बहुत खराब श्रेणी में रही।

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 34 आतंकी ढेर

सर्द हवाओं के साथ बढ़ा प्रदूषण का खतरा

दिल्ली में इन दिनों तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। सुबह-शाम की ठंड बढ़ रही है और हवाएं सर्द हो रही हैं। लेकिन तापमान गिरने के साथ ही प्रदूषण भी तेजी से बढ़ने लगा है। ठंडी और धीमी हवाओं की वजह से प्रदूषक कण जमीन के पास ही जम जाते हैं, जिससे हवा में धुंध और स्मॉग बनता है।

राजधानी में लागू हुआ GRAP-1

प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दो दिन पहले से दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया गया है। इस चरण में निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, सड़कों की सफाई और वाहनों से निकलने वाले धुएं की निगरानी जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

दीपावली के बाद और बिगड़ेगी हवा

विशेषज्ञों का कहना है कि दीपावली के बाद दिल्ली की हवा और खराब हो सकती है। पटाखों का धुआं और पराली जलाने के मामलों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी तक पहुंच सकता है।

एक्यूआई क्या बताता है?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार…

0 से 50: अच्छा

51 से 100: संतोषजनक

101 से 200: मध्यम

201 से 300: खराब

301 से 400: बहुत खराब

401 से 500: गंभीर

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर का अधिकांश इलाका बहुत खराब श्रेणी में है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी, आंखों में जलन और खांसी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए जल्द होगी मुलाकात

विशेषज्ञों की सलाह

डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, एन-95 मास्क पहनने और घर के अंदर एयर प्यूरिफायर या पौधों का उपयोग करने की सलाह दी है ताकि प्रदूषण के असर से बचा जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें