
Oppo Pad 5 launched: ओप्पो ने अपनी फ्लैगशिप Find X9 सीरीज के साथ नया टैबलेट Oppo Pad 5 भी लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि यह टैबलेट दमदार 3K रेजोल्यूशन डिस्प्ले, बड़ी 10420mAh बैटरी और हाई-एंड Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ आता है। डिजाइन के मामले में यह पिछली जनरेशन Oppo Pad 3 से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन फीचर्स के स्तर पर कंपनी ने इसमें कई बड़े अपग्रेड दिए हैं। आइए ख़बर में विस्तार से जानते है…
Oppo Pad 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Oppo Pad 5 में 12.1 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3000×2120 पिक्सल के 3K रेजोल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट और 540Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट है, जिससे गेमिंग और स्क्रॉलिंग का अनुभव बेहद स्मूद रहता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है और यह 10.7 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है, जिससे विजुअल क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है, जो 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें MC12 GPU शामिल है, और इसका AnTuTu स्कोर 3.05 मिलियन तक बताया गया है, जो इसकी ताकत को दर्शाता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें टाइडल इंजन डायनेमिक परफॉर्मेंस कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो टैबलेट के पूरे एरिया से हीट को एब्जॉर्ब कर लेता है।
OPPO Pad 5 launched in China 🇨🇳
🔸 12.1″ 3K 144Hz LCD Display, 900nits Peak Brightness
🔸 MediaTek Dimensity 9400+
🔸 LPDDR5X + UFS 4.1 (UFS 3.1 ~ 128GB)
🔸 8MP Rear
🔸 8MP Front
🔸 10420mAh🔋+ 67W⚡
🔸 67W⚡ UFCS + 55W⚡ PPS + 18W⚡ PD + 44W⚡ 3rd party UFCS
🔸 ColorOS 16… pic.twitter.com/elFvQ7PiZa— Tech Home (@TechHome100) October 16, 2025
सॉफ्टवेयर और कैमरा
Oppo Pad 5 ColorOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। इसमें कंपनी ने कई AI फीचर्स जोड़े हैं जो यूज़र एक्सपीरियंस को और स्मार्ट बनाते हैं। कैमरा की बात करें तो टैबलेट के बैक में 8MP का कैमरा दिया गया है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं फ्रंट में भी 8MP कैमरा मौजूद है, जो वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए पर्याप्त है।
बैटरी और चार्जिंग
Oppo Pad 5 में 10420mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है। इसमें 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट चार्जिंग में टैबलेट 10 घंटे तक वीडियो प्ले कर सकता है।
रैम और स्टोरेज ऑप्शन
यह टैबलेट 16GB तक LPDDR5 रैम और 512GB तक UFS स्टोरेज के साथ आता है। इसके कई वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं –
8GB + 128GB
8GB + 256GB
12GB + 256GB
16GB + 512GB
Oppo Pad 5 की कीमत
Oppo Pad 5 की शुरुआती कीमत CNY 2599 (लगभग ₹32,000) है।
8GB + 256GB वेरिएंट – CNY 2799 (₹34,510)
मैटे वेरिएंट – CNY 3099 (₹38,209)
12GB + 256GB वेरिएंट – CNY 3099 (₹38,209)
16GB + 512GB वेरिएंट – CNY 3599 (₹44,374)
कुल मिलाकर Oppo Pad 5 एक प्रीमियम फीचर्स वाला हाई-परफॉर्मेंस टैबलेट है। बता दें कि इसका 3K डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, और लॉन्ग बैटरी बैकअप इसे इस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। जो यूज़र्स गेमिंग, एंटरटेनमेंट और प्रोफेशनल वर्क के लिए एक पावरफुल टैबलेट ढूंढ रहे हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।