Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा; जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र

October 18, 2025

Dhanteras 2025 : धनतेरस पर इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा; जानिए शुभ मुहूर्त और मंत्र

Dhanteras 2025 : धनतेरस का पर्व बड़े ही धूमधाम से देशभर में मनाया जा रहा है। यह दिन दीपावली की शुरुआत का प्रतीक है और धन, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की प्राप्ति के लिए विशेष रूप से शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन भगवान धन्वंतरि का अवतार हुआ था। समुद्र मंथन के दौरान वे अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसी कारण इस दिन उनकी पूजा से दीर्घायु और आरोग्य की प्राप्ति होती है। आइए विस्तार से जानते है भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि…

भगवान धन्वंतरि की पूजा विधि

धनतेरस के दिन पूजा के लिए सबसे पहले एक लकड़ी का साफ पटरा लें और उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। इसके ऊपर भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा स्थापित करें। साथ में माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की मूर्तियां भी रखें। इसके बाद घी का दीपक जलाकर भगवान को तिलक लगाएं और पुष्प अर्पित करें। पूजा के समय भगवान धन्वंतरि से अच्छे स्वास्थ्य, रोगमुक्ति और दीर्घायु की कामना करें।

पूजा के दौरान निम्न मंत्र का जाप करना अत्यंत फलदायी माना गया है-
“ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः।”

अंत में भगवान की आरती करें और उन्हें नैवेद्य (भोग) अर्पित करें।

धनतेरस पूजा मुहूर्त 2025

ज्योतिष के अनुसार, इस वर्ष धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 से रात 08:20 बजे तक रहेगा। इस समय में पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

धन्वंतरि भगवान मंत्र

“ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥”

धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की आराधना से न केवल रोगों से मुक्ति मिलती है, बल्कि घर में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि का वास भी होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें