Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिख पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

October 18, 2025

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट लिख पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

हरियाणा डेस्क. हरियाणा में पुलिस अधिकारियों द्वारा सुसाइड करने की घटनाएं रूक ही नहीं रही हैं। अब रेवाड़ी में ASI अधिकारी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को ASI अधिकारी के पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने पत्नी पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए हैं। 40 वर्षीय कृष्ण यादव गुरुग्राम पुलिस में बतौर ASI तैनात थे। वे रेवाड़ी के अपने पैतृक गांव जैनाबाद आए हुए थे। उनकी पत्नी दिल्ली में पीजीटी टीचर है, जो ASI की मौत की वजह बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ी सर्दी, इन इलाकों में बदला मौसम

पत्नी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

डहीना चौकी इंचार्ज रजनीश ने बताया कि ASI ने सुसाइड नोट में पत्नी पर प्रताड़ना करने के आरोप लगाए हैं। वहीं उन्होंने अन्य ससुराल वालों पर भी मानसिक उत्पीड़न और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना की सूचना मिलते ही डहीना चौकी प्रभारी रजनीश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

सुसाइड नोट में कृष्ण कुमार ने लिखा कि लगातार झगड़ों और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर वह यह कदम उठाने को मजबूर हुए। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी सहित तीन अन्य ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर रैनक बाजार में फायर ब्रिगेड की टीम ने किया मॉकड्रिल

जांच में जुटी पुलिस

शव का पोस्टमार्टम रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में किया गया है और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की अच्छी तरह से जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है ताकि घटनास्थल से मिले सबूतों का परीक्षण किया जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें